ताजा खबरे
SAVE 20260926 220100 खाटू श्याम मंदिर में 6 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। 6 अक्टूबर को दिनभर खुले रहेंगे मंदिर के पट, दिल्ली से मंगाए फूलों से होगा विशेष श्रृंगार
बीकानेर। पितृपक्ष के दौरान आने वाली इंदिरा एकादशी के अवसर पर बीकानेर के जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर दिनभर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा तथा दर्शनार्थियों की सुविधा को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने, दर्शन व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मंदिर को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया जाएगा। दिल्ली से मंगाए गए विभिन्न प्रकार के फूलों से बाबा श्याम का मनोहारी एवं आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

फूलों की विशेष सजावट के साथ मंदिर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण रहेगा। श्रद्धालु दिनभर बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं आराधना कर सकेंगे।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के.के. शर्मा ने बताया कि इंदिरा एकादशी का विशेष महत्व है, क्योंकि यह एकादशी पितृपक्ष के दौरान आती है। इस कारण इसका धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की आराधना एवं व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है

शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों, जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को अन्न, वस्त्र तथा अन्य आवश्यक सामग्री का दान भी करते हैं। इसके साथ ही भोजन का एक हिस्सा गाय एवं अन्य जीवों को देने की परंपरा भी है। इस प्रकार इंदिरा एकादशी का पर्व केवल व्रत और पूजा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सेवा, दान और जीवों के प्रति करुणा का संदेश भी देता है।

भगवान श्याम की पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


Share This News