ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 7 विदेश : इस्लामाबाद में धारा 144 लागू, 2 हजार गिरफ्तार, संसद सील Rajasthan News Portal विदेश
Share This News

Thar पोस्ट । एक बार फिर पाकिस्तान में तनाव का माहौल है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए बड़े पैमाने पर विरोध शुरू हो गए हैं। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का एक बड़ा मार्च खैबर पख्तूनख्वा से इस्लामाबाद की ओर जा रहा है। ये मार्च सरकार के साथ बातचीत नाकाम रहने के बाद निकाला गया है। पाक के इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है। किसी को भी इस्लामाबाद में घुसने की इजाजत नहीं जाएगी। आसिम मुनीर की टेंशन बढ़ती जा रही है। सवाल ये है कि ये मार्च इस्लामाबाद पहुंच पाएगा या सरकार इसे बीच रास्ते में ही रोक लेगी? PTI के समर्थकों ने खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत से लॉन्ग मार्च शुरू किया। रविवार 4 अक्टूबर से ही शुरू हुए इस मार्च में बड़ी संख्या में PTI समर्थक गांडी चौक पर जमा हुए और यहां से मार्च में शामिल हुए। हजारों लोग करीब 275 किमी दूर इस्लामाबाद की तरफ बढ़ रहे हैं। इमरान की पार्टी PTI के कार्यकर्ताओं की बड़े पैमाने पर धरपकड़ की गई। PTI का दावा है कि उसके लगभग 2 हजार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है। इस्लामाबाद में संसद और हाईवे की सुरक्षा बढ़ाते हुए कई रास्तों को कंटेनर लगाकर बंद कर दिया गया है।


Share This News