

Thar पोस्ट न्यूज। पीली साड़ी में घर से निकली राजू देवी का नहीं लगा सुराग, मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस कर रही तलाश










खबर दर्पण,बीकानेर। शहर से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने मुक्ताप्रसाद थाने में रिपोर्ट दी है। लापता महिला का नाम राजू देवी उम्र 50 साल है। कद करीब 4 फुट 7 इंच है। वह 2 अक्टूबर 2026 को शाम 8 बजे से बिना बताए घर से चली गई है। जाते समय उसने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
किसी भी व्यक्ति को इस महिला के बारे में कोई सूचना मिले तो वह मोबाइल नंबर 8058758658 पर या बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाने में संपर्क कर सकता है।
