ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
SAVE 20261121 195641 समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल के कला एवं वाणिज्य वर्ग के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने आज बीकानेर में समाचार पत्र के प्रशासन कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्रभारी आयुष खत्री, रितु शर्मा एवं कंचन व्यास के दिशा निर्देशन में विद्यार्थियों ने समाचार पत्र की प्रेस का अवलोकन किया। समाचार पत्र छापने से संबंधित विभिन्न मशीनों, समाचार पत्र छापने की प्रक्रिया, पेपर फोल्डिंग, मास्टर प्रिंट छपने की प्रक्रिया, समाचार पत्र छापने में लगने वाला समय, समाचारों के संकलन तथा समाचारों को किस प्रकार से विभिन्न पन्नो पर स्थान मिलता है आदि से संबंधित प्रश्नों की झड़ी विद्यार्थियों ने प्रोडक्शन प्रभारी के समक्ष लगा दी। प्रोडक्शन हेड ने सरल शब्दों में विद्यार्थियों को प्रेस में समाचार पत्र छापने की प्रक्रिया से परिचित करवाया। समाचार पत्र छापने की प्रक्रिया जानकर विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था।


Share This News