ताजा खबरे
SAVE 20261006 243556 लघु उद्योग भारती के प्रदेश सम्मेलन में बीकानेर से 30 उद्यमियों ने लिया भाग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पाली में आयोजित लघु उद्योग भारती के प्रदेश सम्मेलन में प्रदेशभर से 1200 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया जिसमें मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा मुख्य अतिथि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन जी राठौड़, लघु उद्योग भारती अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी भाईसाहब, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री श्री नरेश जी पारीक अतिथि रहे। सम्मेलन में उद्योगों के विस्तार, उद्यमियों की समस्याओं, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष कंसल ने बताया कि बीकानेर इकाई की ओर से लगभग 30 उद्यमियों, जिनमें पुरुष एवं महिला उद्यमी शामिल रहे, ने सम्मेलन में सहभागिता की।
उन्होंने बताया कि प्रांत अध्यक्ष श्री बाल किशन जी परिहार के माध्यम से बीकानेर इकाई की प्रमुख औद्योगिक समस्याएं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के समक्ष रखी गईं। इनमें मुख्य रूप से कृषि मंडी टैक्स में राहत, रीको की होटल को उद्योग की श्रेणी में शामिल नहीं किए जाने की समस्या, नए औद्योगिक क्षेत्रों में रीको द्वारा प्रारंभ से ही CETP का निर्माण करवाने तथा सरकारी नीतियों एवं प्रक्रियाओं के सरलीकरण की मांग प्रमुखता से रखी गई।
श्री राजेश गोयल लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई अध्यक्ष ने बताया कि बीकानेर के उद्यमियों की इन समस्याओं के समाधान से क्षेत्र में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के अवसरों को गति मिल सकती है।


Share This News