

Thar पोस्ट न्यूज। रूस में 200 से अधिक लोगो को क्वारन्टीन किया गया है। खबरों के मुताबिक साइबेरिया क्षेत्र में एक एंटी प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मचारी की मौत के बाद प्लेग फैलने से हड़कंप मच गया। सरकारी न्यूज़ एजेंसी TASS की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना इरकुत्स्क के पास शेलेखोव स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में हुई। रूस की संघीय स्वास्थ्य निगरानी एजेंसी रोस्पोट्रेबनादजोर ने कहा है कि मृतक कर्मचारी को अज्ञात कारणों वाला निमोनिया था। प्लेग की आशंका के मद्देनजर लैब में काम करनेवाले करीब 200 कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। लैब में काम करने वाली को निमोनिया हुआ था। निमोनिया का असर लगातार बढ़ता गय और उसकी मौत हो गई। दरअसल, इरकुत्स्क के पास शेलेखोव स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट दुनिया की सबसे ज्यादा जानलेवा और संक्रामक बीमारियों के बारे में रिसर्च करके पता लगाता है।










