ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
gulam उप महापौर उम्मीदवार ने प्रेस वार्ता में उठाये सवाल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नगर निगम चुनाव में उप महापौर की कांग्रेस प्रत्याशी नसीम बानो व गुलाम मुस्तफा ने आज प्रेस वार्ता में अनेक सवाल उठाए। उम्मीदवार नसीम बानो ने कहा कि जब वो पर्चा दाखिल करने गई, तब वहां पहले से 5 कांग्रेस पार्षद पर्चा भर चुके थे। हम यहीं पर चुनाव हार गए थे। रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि मुझे अचानक से बताया गया कि आपको उप महापौर का चुनाव लडऩा है। ये पार्टी स्तर का निर्णय था। इसके बाद मैं पर्चा दाखिल करने नगर निगम पहुंची। वहां देखा कि पांच कांग्रेसी पार्षद पहले से उप महापौर का पर्चा दाखिल कर चुके हैं। कांग्रेस से हाल ही में इस्तीफा दे चुके गुलाम मुस्तफा ने कहा है कि जिन लोगों ने पार्टी के खिलाफ जाकर मतदान किया, उनके खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। इसके लिए प्रमाण एकत्र कर रहे हैं ,जल्द ही पार्टी के सामने रखेंगे। वार्ता में मुस्तफा ने यहां तक कह दिया कि कार्रवाई से कोई बच।नहीं सकता। बीकानेर निगम चुनाव में कांग्रेस ने नसीम बानो को प्रत्याशी बनाया था। पार्टी के 42 पार्षद थे लेकिन नसीम को 38 वोट मिले। ऐसे में चार पार्षदों ने सीधे सीधे क्रॉस वोटिंग की। गुलाम मुस्तफा का आरोप है कि छह से आठ पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की।

उनका कहना है कि कांग्रेस के प्रत्याशियों को हराने के लिए भी पार्टी के सीनियर नेताओं ने काम किया। भाजपा पार्षदों की जीत का रास्ता खोलकर उनसे क्रॉस वोटिंग तक करवाई गई। कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने भी चुनाव लड़ा लेकिन उनके खिलाफ भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी के पूर्व प्रवक्ता नितिन वत्स ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा है कि जिन पदाधिकारियों ने पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा,उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने में वक्त क्यों लग रहा है?


Share This News