ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
SAVE 20261004 203345 scaled जनसेवा के संकल्प के साथ किया रक्तदान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, जनसेवा के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 4 अक्टूबर को भाजपा शहर जिला बीकानेर के तत्वावधान में पीबीएम अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 57 यूनिट रक्तदान हुआ।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कानून एवं विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास एवं नगर निगम उपमहापौर पंकज गहलोत की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। भाजपा का सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

शिविर में विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, सुनीता हटीला, झमकू मारू, नरेंद्र आडसर, अंकित तंवर, गजेंद्र भाटी, निशांत गौड़, मुकेश बन, दिनेश भटनागर, दिनेश श्रृंखला, इंद्र मालू, हरिकांत शर्मा, सरिता आंचलिया, राधा खत्री एवं चांद कंवर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।


Share This News