ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 6 विमान हाईजैक ! 180 इजराइली मुसाफिर सवार Rajasthan News Portal विदेश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विंमान अपहरण की सूचना के बाद इजराइल में हड़कंप मच गया है। दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट की हाईजैकिंग की आशंका है। फ्लाइट में 150 से ज्यादा इजरायली पैसेंजर सवार हैं। प्लेन को सऊदी अरब की तरफ डायवर्ट किया गया। फ्लाइट से पहले इमरजेंसी कोड आया, फिर हाईजैक कोड आया। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू और इजरायल के रक्षा मंत्री की इमरजेंसी बैठक भी हुई। फ़्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, दुबई से तेल अवीव जा रहे फ़्लाईदुबई के एक यात्री विमान ने सऊदी अरब के ऊपर उड़ान भरते समय इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल इमरजेंसी “स्क्वाक कोड” 7700 भेजने के बाद विमान वापस मुड़ गया। इस घटना से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इज़राइली वायु सेना के लड़ाकू विमानों को विमान की ओर भेजा गया।  

इजरायली मीडिया के अनुसार, लगभग 180 इजरायली यात्रियों को ले जा रही फ्लाइट FZ1073 ने पहले ‘स्क्वाक कोड 7700’ (सामान्य इमरजेंसी का संकेत) भेजा, फिर ‘कोड 7500’ (गैर-कानूनी दखल का संकेत) पर स्विच किया और बाद में वापस शुरुआती कोड पर आ गई। इजरायली एयरस्पेस को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था और प्लेन के सऊदी अरब में उतरने के बाद उसे फिर से खोल दिया गया। अंदर क्या हुआ है इसकी विस्तृत रिपोर्ट का इंतज़ार है।


Share This News