ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
IMG 20261018 171621 इटली और फ्रांस में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन व तोड़फोड़ Rajasthan News Portal देश, विदेश
Share This News

Thar पोस्ट। महंगाई की मार केवल भारत मे ही नहीं बल्कि यूरोपीय देशों में भी है। अब यूरोप में महंगाई के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं खासतौर पर इटली और फ्रांस में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। हिंसा और आगजनी की भी खबरें भी आई है। प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लूटपाट की, वाहनों और अन्य संपत्तियों में आग लगा दी।

बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। फ्रांस में पुलिस ने कम से कम 272 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि इटली के मिलान में करीब 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इटली के मिलान के मध्य हिस्से में बीते दिन दंगाइयों ने पुलिस से झड़प के बाद दुकानों में लूटपाट की और संपत्तियों में आग लगा दी।

बढ़ती हिंसा के कारण पियाजा डेल डुओमो चौक और महंगी वस्तुओं की दुकानों वाला एक बाजार खाली हो गया, जहां आमतौर पर बड़ी संख्या में खरीदारी करने वाले लोग मौजूद रहते हैं। इस पर्यटन देश मे अलग-अलग जगहों पर युद्ध और बढ़ती महंगाई के खिलाफ निकाला गया मार्च शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ था लेकिन बाद में नकाब पहने प्रदर्शनकारियों ने दंगा नियंत्रण पुलिस पर पत्थर और अन्य चीजें फेंकीं। फ्रांस की राजधानी पेरिस में कारों में आग लगाई गई और दुकानों में लूटपाट हुई।

फ्रांस के गृह मंत्री लॉरां नुनेज के कार्यालय के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में पुलिसकर्मियों पर हमले, लूटपाट और सार्वजनिक इमारतों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आईं। 


Share This News