ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
IMG 20261019 103132 हथेली पर प्रज्वलित की अखंड ज्योत, मां करणी के दरबार देशनोक लेकर जाएंगे मणि शंकर शर्मा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। कहते है आस्था, भक्ति तपस्या व योग के बल पर व्यक्ति अंगारों पर नृत्य कर सकता है धधकती आग में से निकल सकता है। कुछ इसी तरह का मामला बीकानेर में सामने आया है। नवरात्रि के पावन पर्व पर मां करणी के प्रति आस्था और श्रद्धा का एक अनोखा मामला सामने आया है। बीकानेर के सुदर्शना नगर स्थित नागणेची मंदिर में आरती के दौरान व्यवसायी मणि शंकर शर्मा ने अपनी हथेली पर ज्योत प्रज्वलित की। उनके अनुसार, यह ज्योत लगातार जल रही है और वे इसे लेकर देशनोक स्थित विश्वप्रसिद्ध मां करणी मंदिर पहुंचेंगे। नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की आराधना के बीच मणि शंकर शर्मा की इस अनूठी आस्था ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। मां करणी के प्रति समर्पण और विश्वास के भाव से वे इस ज्योत को देशनोक धाम तक ले जाने की तैयारी में हैं।

आस्था, विश्वास और समर्पण का अनोखा संगम

मां करणी के भक्तों के लिए देशनोक धाम विशेष श्रद्धा का केंद्र है। ऐसे में हथेली पर ज्योत लेकर मां के दरबार तक पहुंचने का मणि शंकर शर्मा का संकल्प नवरात्रि के माहौल में चर्चा का विषय बना हुआ है। भक्त इसे अपनी श्रद्धा और मां के प्रति अटूट विश्वास से जोड़कर देख रहे हैं। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर यह प्रसंग मां करणी के भक्तों की आस्था, भक्ति और समर्पण को एक अनोखे अंदाज में सामने लाता है।


Share This News