ताजा खबरे
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्तीसऊदी में विदेशी उड़ानें बन्द, मक्का-मदीना में फंसे राजस्थान के 5 हजार उमराह यात्री, हेल्पलाइन शुरूकोटगेट पर कांग्रेस कल शनिवार को विरोध प्रदर्शन करेगीबिजली बंद रहेगी: दीपावली रखरखाव का असरअवकाश की घोषणा: मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा अवकाशबीकानेर नगर निगम की पहली साधारण सभा ये मुद्दे छाए, हंगामे के बीच इन पर निर्णयचुनाव : भाजपा देहात ने बीकानेर पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों की घोषणाऊँटनी का दूध ‘चलती-फिरती फार्मेसी’: रेगिस्तान के डूबते जहाज पर जताई चिन्ताकॉकरोच जनता पार्टी का आज शाम दिल्ली में प्रदर्शन, निषेधाज्ञा लागूरूस में आया शक्तिशाली भूकंप, 7 की तीव्रता से धरती हिली
IMG 20241023 101608 रूस में आया शक्तिशाली भूकंप, 7 की तीव्रता से धरती हिली Rajasthan News Portal विदेश
Share This News

Thar पोस्ट। रूस में 7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। रूस जे कामचटका प्रायद्वीप क्षेत्र में 7 तीव्रता का भूकंप आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने बताया कि शुक्रवार को यह भूकंप आया। EMSC ने बताया कि यह भूकंप 140 किलोमीटर (86.99 मील) की गहराई पर आया था।

कामचटका प्रायद्वीप रूस के सुदूर पूर्व में स्थित एक विशाल, 1,250 किलोमीटर लंबा भू-भाग है. इसके पश्चिम में ओखोटस्क सागर और पूर्व में प्रशांत महासागर तथा बेरिंग सागर हैं। आकार के लिहाज से यह लगभग न्यूजीलैंड या कोलोराडो जितना बड़ा है, लेकिन फिर भी यह पृथ्वी के सबसे जंगली और सबसे अलग-थलग बसे हुए इलाकों में से एक है. राजनीतिक रूप से ‘कामचटका क्राई’ के रूप में संगठित इस क्षेत्र में लगभग 3.5 लाख लोग रहते हैं।जिनमें से आधे से अधिक लोग इसकी राजधानी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की में रहते हैं। भूकंप से अभी तक कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।


Share This News