ताजा खबरे
SAVE 20261006 244923 सादुल क्लब में क्रिकेट का रोमांच, BCC के क्रिकेट महोत्सव में लगे चौके-छक्के Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। खिलाड़ियों का हुआ सम्मान अनिल रावत ‘टाइगर’ की तूफानी पारी ने खींचा ध्यान
बीकानेर। सादुल क्लब में रविवार को क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला। बीकानेर क्रिकेट क्लब (BCC) की ओर से आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट महोत्सव में सीजन बॉल और टेनिस बॉल के तीन मुकाबले खेले गए। पूरे दिन मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात के साथ खिलाड़ियों में जीत का जुनून और खेल भावना नजर आई। आयोजन की शुरुआत सीजन बॉल मुकाबले से हुई। BCC-A और BCC-B के बीच खेले गए मुकाबले में BCC-B ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। राहुल भाटी ने नाबाद 60 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में BCC-A ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की।
अनिल रावत ‘टाइगर’ ने मचाया धमाल
टेनिस बॉल मुकाबला खासा रोमांचक रहा। उन्होंने महज 24 गेंदों में 65 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। गेंदबाजी में अरिहंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। मुकाबले में BCC-B ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
दूसरे सीजन बॉल मुकाबले में भी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रविंद्र गहलोत ने 48 रन, विनय ने नाबाद 45 रन, राहुल भाटी ने 43 रन और सूरज तंवर ने नाबाद 42 रन बनाए। गेंदबाजी में रोहित गहलोत ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। BCC-A ने मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।

जीत के साथ खिलाड़ियों का सम्मान
मुकाबलों के समापन के बाद विजेता टीमों और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी भाईचारा, मेलजोल और खेल भावना का शानदार माहौल देखने को मिला।


Share This News