

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पुगल रोड निवासी डॉ रामचंद्र स्वामी तारा स्वामी के पुत्र मधुर स्वामी का इंटर कॉलेज चैस मेन 2026 चैंपियनशिप के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर वंदे मातरम टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया।










इस अवसर पर टीम के विजय कोचर ने बताया पूर्व में भी बीकानेर ने फुटबॉल निशानेबाजी और अन्य खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी दिए हैं! मधुर स्वामी निश्चित रूप से बीकानेर का नाम रोशन करेगा।
मातृ शक्ति अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक ने कहा मधुर स्वामी का भविष्य उज्जवल है इनका सिलेक्शन युवाओ के लिए प्रेरणा बनेगी।
वंदे मातरम टीम के पुरुषोत्तम सुथार, कमल सेन सूरज राठौर, जसोदा खत्री, मांगी लाल सुथार ने स्वामी का सम्मान किया। कोच शिव शंकर बोहरा और माता पिता का भी दुपट्टा पहना कर सम्मान वन्देमातरम टीम द्वारा किया गया।
