







Thar पोस्ट। बीकानेर ने 12 से 14 नवंबर 2026 तक डॉ करणी सिंह स्टेडियम में होगा आयोजन। भा ज पा. नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने किया पोस्ट बीकानेर में पहली बार 12 से 14 नवंबर 2026 तक 42वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन सचिव एवं बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बीकानेर में प्रथम बार राज्य स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में होगा।















बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से सीनियर पुरुष वर्ग के प्रतिभाशाली मुक्केबाज अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके अनुभवी खिलाड़ियों की भागीदारी भी विशेष आकर्षण रहेगी।