


Thar पोस्ट न्यूज। तीन गोल्फर ताइवान में अंतर्राष्ट्रीय रोटरी गोल्फ टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व










बीकानेर। बीएसएफ गोल्फ कोर्स, बीकानेर के तीन गोल्फर, जो PSRTA के सदस्य हैं, 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक ताइवान में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय रोटरी गोल्फ टूर्नामेंट में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बीकानेर टीम में शामिल हैं:
1. डॉ. मित्तल – कप्तान
2. जी.पी. सिंह – पूर्व प्राचार्य, डूंगर कॉलेज, बीकानेर
3. सुभाष गहलोत – ऑडी मोटर्स
इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर के रोटरी क्लबों के 120 से अधिक गोल्फर भाग ले रहे हैं।
तीनों गोल्फर PSRTA के सदस्य हैं और इन्हें श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, सेवानिवृत्त आईजी का मार्गदर्शन प्राप्त है, जिन्होंने इन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में इन्हें इस समय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए विशेष टिप्स दिए जा रहे हैं – कोर्स की रणनीति, संयम और अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों में दबाव का सामना करना।
PSRTA परिवार टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देता है और आशा करता है कि वे बीकानेर और भारत का नाम रोशन करें।
