ताजा खबरे
चुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौत
IMG 20260116 WA0025 scaled चिल्ड्रन फेस्टिवल 'आजू गूजा 2.0' शुरू: मस्ती में झूमें बच्चे, विधायकों ने उड़ाई पतंगें, जिला कलेक्टर ने एयरोप्लेन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। भरपूर मस्ती, उत्साह, उल्लास और उमंग के बीच तीन दिवसीय बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल ‘आजू गूजा 2.0’ शुक्रवार को शुरू हुआ। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हजारों बच्चों के बीच बड़े भी बच्चे बने नजर आए। हर ओर मस्ती और बच्चों की 80 से अधिक गतिविधियां सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। पूरा स्टेडियम बच्चों की दुनिया बना दिखा। जहां बच्चे पेंटिंग करने, पुस्तकें पढ़ने, चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाते, पेपर मैसी की कला सीखते रहे। बच्चों के बीच बीकानेर पूर्व से विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर सहित जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने ‘आजू गूजा’ थीम पर नृत्य के साथ भरपूर मस्ती करते दिखे।
जिला प्रशासन द्वारा बीकानेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और मलंग फोक फाउंडेशन के साथ आयोजित ‘आजू गूजा 2.0’ इस बार विशेष रहा। निर्धारित समय से पहले हजारों बच्चे स्टेडियम पहुंच गए। अतिथियों ने ‘आजू गूजा’ ध्वज का आरोहण किया और फेस्टिवल की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान दोनों विधायकों और जिला कलेक्टर ने एक साथ सौ पतंगें और एयरोप्लेन उड़ाए। विधायक सिद्धि कुमारी ने बचपन में ‘लुक्कम छुपाई’, जेठानंद व्यास ने ‘धार धुक्कड़’ और जिला कलेक्टर ने ‘इक्कड़ बिक्कड़’ जैसे खेल जमकर खेलने की जानकारी दी। विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि बच्चों का बचपन जिंदा रखने का बेहतरीन प्रयास है।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रशासन द्वारा बच्चों के लिए ऐतिहासिक कार्य किया गया है। जिला कलेक्टर ने कहा कि बच्चे तीन दिन खूब मस्ती करें। इस दौरान बड़े भी बच्चे बने रहें। उन्होंने कहा कि बच्चे मोबाइल से दूर रहें और कुछ नया सीखने का प्रयास करें। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शपथ दिलाई और बचपन जिंदा रखने का आह्वान किया। गोपाल सिंह चौहान ने तीन दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। आरजे मयूर और मनीष फ्रीमैन ने बच्चों को अनेक रोचक गतिविधियां करवाई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News