ताजा खबरे
पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान मेंमौसम फिर पलटेगा, बारिश का पूर्वानुमानवैराग्य को चुना आईआईटी इंजीनियर ने 18 लाख की नौकरी छोड़ीविप्र विधि प्रकोष्ठ के जिला महामन्त्री बने शर्माशतरंज में स्वामी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित, बीकानेर में स्वागतरात में गौवंश की दृश्यता बढ़ाने के लिए अभियान शुरू, 50 गायों को पहनाया बेल्ट
IMG 20261013 211542 पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को बीकानेर दौरे पर रहे। अशोक गहलोत ने पंचायत चुनावों के बीच भाजपा सरकार को किसानों, गौशालाओं और स्वास्थ्य योजनाओं के मुद्दे पर घेरा है। बीकानेर जिले के नाल गांव में आयोजित पंचायतीराज चुनाव सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने और अधिक से अधिक प्रधान व जिला प्रमुख बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की परीक्षा का समय है। पंचायतों में कांग्रेस की जीत गांवों के विकास और प्रदेश में अगली बार कांग्रेस सरकार बनाने की दिशा में अहम होगी।

गहलोत ने आरोप लगाया कि बीकानेर संभाग में नहरों का पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसलें खराब हो रही हैं, लेकिन प्रभावित किसानों को राहत नहीं मिल रही। वहीं, गौशालाओं को अनुदान के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। गहलोत ने कहा कि पंचायत चुनावों में जनता भाजपा सरकार से उसके वादों और कामकाज का हिसाब मांगेगी। बीकानेर में नाल सहित अनेक स्थानों पर गहलोत का स्वागत हुआ।


Share This News