ताजा खबरे
पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान मेंमौसम फिर पलटेगा, बारिश का पूर्वानुमानवैराग्य को चुना आईआईटी इंजीनियर ने 18 लाख की नौकरी छोड़ीविप्र विधि प्रकोष्ठ के जिला महामन्त्री बने शर्माशतरंज में स्वामी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित, बीकानेर में स्वागतरात में गौवंश की दृश्यता बढ़ाने के लिए अभियान शुरू, 50 गायों को पहनाया बेल्ट
SAVE 20261013 195455 खारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलख Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। रंगोली में सजा लोकतंत्र का संदेश: खारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलख

कोलायत। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खारी चारणान, कोलायत में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 17 वर्षीय छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोकतंत्र में मतदान के महत्व और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का संदेश दिया।

विद्यालय की शिक्षिका सुनीता स्वामी के सानिध्य में छात्राओं ने रंग-बिरंगे रंगों से सुंदर रंगोली तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने मतदान के प्रति जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हर्ष रानी गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवा पीढ़ी का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को मताधिकार के महत्व से अवगत कराते हुए अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के ईएलसी (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) प्रभारी मनीष प्रजापत ने 17 वर्ष से अधिक आयु के सभी विद्यार्थियों से पात्रता के अनुसार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के महत्वपूर्ण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक रहने तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

विद्यालय में आयोजित इस रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से छात्राओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक जिम्मेदारी और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।


Share This News