ताजा खबरे
चुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौत
IMG 20260116 WA0031 scaled ओलम्पिक सावे के दौरान बीकानेर परकोटे की व्यवस्था हो चाक-चौबंद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नगर विधायक श्री जेठानंद व्यास ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश।। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को विधायक जनसुनवाई केन्द्र में बैठक लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को 10 फरवरी को होने वाले पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक सावे (ओलम्पिक सावे) के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि 10 फरवरी को होने वाले ओलम्पिक सावे में सैकड़ों नवयुगल दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे। इसके लिए बड़ी संख्या में प्रवासी बीकानेर भी यहां आएंगे। वहीं शहरी परकोटे के लगभग प्रत्येक परिवार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इसके भागीदारी बनेंगे। इसके मद्देनजर फरवरी के प्रथम सप्ताह से शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के साथ पेयजल और विद्युत सप्लाई की व्यवस्था चाक-चैबंद रखी जाए।

श्री व्यास ने कहा कि इस दौरान शहरी क्षेत्र में सफाई दो शिफ्ट में की जाए। विद्युत सप्लाई से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही मेडिकल टीम तैनात करने के लिए निर्देशित किया।

सड़कों से जुड़े काम पंद्रह दिन में करें पूर्ण
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र की सड़क सुदृढ़ीकरण से जुड़े कार्य अगले पंद्रह दिनों में पूर्ण कर लें। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सड़कों से जुड़े कार्यों की समीक्षा की और इन्हें भी अविलंब पूर्ण करवाने को कहा। इस दौरान नगर निगम, बीकेसीएल, जलदाय विभाग, बीकानेर विकास प्राधिकरण तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News