ताजा खबरे
नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान में
IMG 20241023 101608 7 नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देशभर में चर्चित उत्तर प्रदेश के नीला ड्रम हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर 2026 को जिला अदालत ने फांसी की सजा दी है। करीब 13 महीने तक चली बहस, 127 तारीखें और 22 से अधिक गवाहों के बयान के बाद आज जिला कोर्ट ने दोनों आरोपियों मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल को दोषी करार दे चुकी थी। दोनों के लिए अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। मेरठ के चौधरी चरण सिंह कारागार में दोनों बंद हैं। सजा सुनाए जाने से पहले बुधवार सुबह अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों दोषियों से सवाल किए। जज ने उनसे पूछा कि क्या वे कुछ कहना चाहते हैं। इस पर दोनों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। मेरठ में मार्च 2025 में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की, फिर शव के टुकड़े करके उन्हें नीले ड्रम में रखा और सीमेंट से बंद कर दिया।

सौरभ विदेश में रहता था और छुट्टी लेकर अपनी पत्नी मुस्कान और बेटी का जन्मदिन मनाने भारत आया था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी।


Share This News