


Thar पोस्ट। राजधानी जयपुर में आज प्लेन हाईजैक की खबर के बाद खलबली मच गई। खबरों के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। ये फ्लाइट फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही थी। अहमदाबाद ATC को मिला था विमान को लेकर अलर्ट, इसके बाद विमान के पायलट ने स्क्वाक-7500 कुछ सेकेंड के लिए घोषित किया था। इसके चलते सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बुधवार सुबह 9:45 बजे विमान को आइसोलेशन वे पर लाया गया। जानकारी में रहे कि आपात स्थिति में ही आइसोलेशन वे पर लाया जाता है विमान। दिल्ली से एनएसजी रवाना की गई, जयपुर का संगनेर और ई एचसीसी अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पायलट की गलती से बटन दब गया था, जिसके बाद विमान हाईजैक का अलर्ट जारी हो गया और फिर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हाईजैक का अलर्ट मिलते ही चारों तरफ अफरातफरी मच गई, यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है? अधिकारियों ने कहा, फ़्लाइट AI2030 के यात्री सुरक्षित हैं।










पायलट ने कुछ समय के लिए स्क्वाक-7500 कोड घोषित किया था। बता दें कि इस कोड को तब इस्तेमाल किया जाता है जब विमान के हाइजैक होने की स्थिति हो। इसके बाद सिग्नल मिलने ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई और सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार की सुबह करीब 9:10 बजे फ्लाइट को दिल्ली के वॉर रूम से रूट बदलकर उसे जयपुर भेजने का फैसला लिया गया। इसके बाद विमान को जयपुर में लैंड कराने की तैयारी शुरू हुई और उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
