

Thar पोस्ट न्यूज, जयपुर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज जयपुर स्थित इंटरनल हृदय रोग अस्पताल पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राठौड़ के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी कुशलक्षेम जानी मुलाकात के दौरान अर्जुनराम मेघवाल ने राजेंद्र राठौड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।










