


Thar पोस्ट। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन दिन मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 अक्टूबर के दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर और जयपुर संभाग के अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलौदी और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में 14 और 15 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बीकानेर और फलौदी क्षेत्र में भी गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।










