


Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर चुनावी गहमागहमी तेज हो गई है। बीकानेर में आज पूर्व सीएम अशोक गहलोत का दौरा रहा। इस बीच आज जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में रेलमपेल रही। आज नामांकन के अन्तिम दिन कांग्रेस ने जिला परिषद के सभी 41 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।जिनके सिम्बल जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत भी कर दिए है।










पार्टी ने रामेश्वर डूडी की पुत्रवधु के साथ युवा नेता शिवलाल गोदारा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं गोविन्दराम चौहान की पुत्री को भी टिकट दिया गया है। देहात अध्यक्ष बिशनाराम गोदारा ने बताया कि वार्ड एक से युसूफ खान, वार्ड दो से सुश्री किरण कुमार, वार्ड 3 से पदमसिंह, वार्ड 4 से श्रीमति इन्द्रा, वार्ड 5 से सुधीर प्रताप सिंह, वार्ड 6 से पुन्नु खांन, वार्ड 7 से मदनलाल, वार्ड 8 से सुश्री माया गर्ग, वार्ड 9 से श्रीमति मैना देवी, वार्ड 10 से श्रीमति संतोष, वार्ड 11 से श्रीमति लाधु कंवर, वार्ड 12 से चेतनराम, वार्ड 13 से श्रीमति निकिता डूडी, वार्ड 14 से सायर सिंह, वार्ड 15 से सहीराम, वार्ड 16 से गंगाराम, वार्ड 17 से मोडाराम, वार्ड 18 से श्रीमति माया, वार्ड 19 से श्रीमति दुर्गा, वार्ड 20 से श्रीमति इन्द्रा, वार्ड 21 से श्रीमति द्रोपदी, वार्ड 22 से रणवीर चंदेल, वार्ड 23 से सुखदेव, वार्ड 24 से शिवलाल गोदारा, वार्ड 25 से रामनिवास, वार्ड 26 से सरिता चौहान, वार्ड 27 से श्रीमति विमला देवी, वार्ड 28 से सलामती, वार्ड 29 से श्रीमति सोना देवी, वार्ड 30 से भींवराज डूडी, वार्ड 31 से श्रीमति सीता चौधरी, वार्ड 32 से प्रेमप्रकाश सहारण, वार्ड 33 से रामलाल, वार्ड 34 से श्रीमति सरोज, वार्ड 35 से श्रीमति सुमन, वार्ड 36 से श्रीमति चन्दा देवी, वार्ड 37 से सुश्री संजना भादू, वार्ड 38 से मुन्नीराम, वार्ड 39 से श्रीमति दुर्गा, वार्ड 40 से श्रीमति चन्द्रकला, वार्ड 41 से श्रीमति मीरा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा के 41 उम्मीदवार
बीजेपी ने जिला परिषद सदस्य प्रत्याशियों द्वारा नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आज भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जिला परिषद के सभी 41 प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न (सिंबल) जिला निर्वाचन अधिकारियों को सौंपे। इस दौरान भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के साथ चुनाव प्रभारी आत्माराम तर्ड, महावीर सैनी, महेंद्र सिंह सोढ़ी, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, मीडिया संयोजक मनीष सोनी उपस्थित रहे। इनमें वार्ड संख्या 1 से सुनीता, वार्ड 2 बलविन्द्र कौर, वार्ड संख्या 3 सवाई सिंह, वार्ड 4 से कविता धायल, वार्ड 5 से फतेहराज सिंह भाटी, वार्ड 6 से शारदा, वार्ड 7 से गजानंद, वार्ड 8 से पुष्पा, वार्ड 9 से मूली, वार्ड 10 से शिलवती, वार्ड 11 से धापू कंवर, वार्ड 12 से रामलाल, वार्ड 13 से कमला मेघवाल, वार्ड 14 से देवी सिंह, वार्ड 15 से मांगीलाल मंडा, वार्ड 16 से मांगू सिंह, वार्ड 17 से पेमाराम मेघवाल, वार्ड 18 से इन्द्रा, वार्ड 19 से मलू कंवर, वार्ड 20 से रुकमा देवी, वार्ड 21 से अखाराम गोदारा, वार्ड 22 से अनिल कुमार मेघवाल, वार्ड 23 से सहीराम, वार्ड 24 से ओमप्रकाश गोदारा, वार्ड 25 से कविता, वार्ड 26 से निर्मलादेवी, वार्ड 27 से किरण कंवर, वार्ड 28 से सुमन देवी मूंड, वार्ड 29 से ममता, वार्ड 30 से हेतराम, वार्ड 31 से बसकरी, वार्ड 32 से राजूदास स्वामी, वार्ड 33 से लूणाराम, वार्ड 34 से संतोष, वार्ड 35 से इंद्रा, वार्ड 36 से सरिता, वार्ड 37 से सुरेश कंवर, वार्ड 38 से ओमप्रकाश, वार्ड 39 से लिछमा देवी, वार्ड 40 से कंचन जोशी, वार्ड 41 से सुनीता देवी सारस्वत चुनावी मैदान में है।
