

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। विप्र सेना द्वारा श्री नरेश कुमार शर्मा को विधि प्रकोष्ठ का जिला महामन्त्री मनोनीत किया गया है। बीकानेर संभाग प्रभारी श्री पवन सारस्वत द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति पत्र में श्री शर्मा की संगठन के प्रति सक्रियता, समर्पण एवं सकारात्मक योगदान का उल्लेख करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
श्री नरेश कुमार शर्मा अधिवक्ता हैं और लंबे समय से विधिक क्षेत्र में कार्यरत हैं।











