ताजा खबरे
चुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौत
IMG 20260116 WA0002 पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। सुरेंद्र सिंह राठौड़ वेलफेयर सोसायटी बीकानेर की ओर से गुरूवार को पूर्व विधायक स्व.सुरेन्द्र सिंह राठौड़ की आठवीं पुण्यतिथी पर पब्लिक पार्क में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विजय सिंह थैलासर कैमलमेन ने कहा कि राजस्थान की सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले स्व.सुरेन्द्र सिंह राठौड़ गरीबों और पीडि़तों के लिये दबंगता से आवाज उठाते थे। वहीं क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष करणपाल सिंह केप्सा ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे गरीबों और जरूरमंदों के लिये हमेशा तत्पर रहते थे। उनके भांजे अरविंद सिंह शेखावत ने कहा कि स्व.सुरेन्द्र सिंह राठौड़ आमजन की मुखरित आवाज थे। प्रहलाद सिंह मार्शल ने कहा कि वे दलीय राजनीति से उपर उठकर पिछ्ड़े वर्ग की सहायता करते थे। रहमत अली ने कहा कि सरल स्वभाव ही स्व.राठौड़ की पहचान थी। कार्यक्रम के संयोजक रमजान मुगल ने कहा कि हमारे प्रेरणास्त्रोत स्व.सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जरुरतमंदों और पीडि़तों की मुखर आवाज बनकर सियासी जगत में ऐसी छाप छोड़ी है कि आने वाली पीढिय़ां उन्हे हमेशा याद रखेगी। श्रद्धाजंलि सभा में तेजुसिंह मेलिया, जितेन्द्र सिंह राजियासर, कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह, वसीम कल्लर, संग्राम सिंह, विकास मोदी, रोशन बागवान, परमिन्दर सिंह, नरेश नाथ योगी, आसुसिंह गोदारा ,राहुल मीना ,राधेश्याम शर्मा, जावेद सिद्दकी, तारीक अहमद ,पूर्व पार्षद आर्दश शर्मा ,शंभू गहलोत, रहमत अली पहलवान ,भंवर सिंह तंवर, कुलदीप तंवर ,नगेन्द्र सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष कैलाश छंगाणी, सुरेन्द्र सिंह तंवर ,मोहम्मद असलम, बरकत अली बरकत अली ,मोहम्मद साबिर मोहम्मद,, मुकेश चौहान समेत बड़ी तादाद में गणमान्यजनों ने स्व.सुरेन्द्र राठौड़ को श्रद्धावत नमन कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।


Share This News