ताजा खबरे
नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान में
IMG 20260113 WA0021 scaled ज़िला कलेक्टर ने किया राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को संभाग स्तर पर बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण किया। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री अरुण सिंह शेखावत ने बताया कि इस दौरान जिला कलक्टर ने परिसर में संचालित उड़ान सदन, आफ्टर केयर फैसिलिटी एवं शिशु गृह में आवासित बच्चियों से बात की एवं संस्था में लंबी अवधि तक रहने की संभावना वाली बालिकाओं को स्किल से जोड़ने, सरकारी जॉब्स की तैयारी करवाने व स्कूल में एडमिशन करवाकर नियमित अध्ययन की व्यवस्था बाबत निर्देशित किया।

श्री शेखावत ने बताया कि जिला कलेक्टर ने उड़ान सदन की बालिकाओं को खेल प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया। शिशु गृह में रह रहे शिशुओं के दत्तक गृहण की स्थिति के बारे में जाना तथा साथ ही डाउन सिंड्रोम तथा सेरिब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चियों की मेडिकल जानकारी ली। साथ ही ऐसी बच्चियों की एक्स्ट्रा केयर करने, नियमित मेडिकल उपचार करवाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में स्थित पालनागृह के बाहर की तरफ बड़ा सूचना पट्ट लगाने हेतु निर्देशित किया ताकि लोगों को पालना गृह की जानकारी हो।

जिला कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान बीडीए आयुक्त श्रीमती अर्पणा गुप्ता, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री अरुण सिंह शेखावत, अधीक्षक श्रीमती सुशीला देवी तथा परिवीक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।


Share This News