IMG 20251231 100334 बीकानेर में यहां मिला बुजुर्ग का शव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर में नत्थुसर गेट से धरणीधर की ओर जाने वाली घाटी क्षेत्र स्थित वाल्मीकि समाज की श्मशान भूमि के बरामदे में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबरों के मुताबिक सुबह करीब सवा नौ बजे स्थानीय लोगों ने बरामदे में शव देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना संबंधित संस्थाओं और पुलिस को दी गई। वहां मौके पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। इसकी सूचना मिलते ही नया शहर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। एएसआई राकेश गोदारा, रामविलास एवं प्रदीप सीएल की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना के बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है।


Share This News