ताजा खबरे
चुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शो
IMG 20241023 101608 सरकारी और निजी स्कूलों की कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च 2026 से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत सत्र 2025-26 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित होगी। टाइम-टेबल के मुताबिक 7 मार्च को कक्षा 9 की अंग्रेजी और कक्षा 11 की ‘आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत’ विषय की परीक्षा होगी। वहीं 9 मार्च को कक्षा 9 की हिंदी और कक्षा 11 की अंग्रेजी अनिवार्य की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि 10 मार्च को गणित, 11 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 12 मार्च को तृतीय भाषा और 13 मार्च को विज्ञान की परीक्षा होगी। इसके अलावा 14 मार्च को कक्षा 9 की स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा और कक्षा 11 के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी। 15 मार्च को अवकाश रहेगा। इसके बाद 16 मार्च से शेष विषयों की परीक्षाएं होंगी। कक्षा 9 की सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा और राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन जैसे विषय शामिल हैं, जबकि कक्षा 11 में कृषि संज्ञान ,रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल ,ऐच्छिक गणित ,अंग्रेजी साहित्य और समाजशास्त्र की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा 19 मार्च को संपन्न होगी।शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता की जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी और परीक्षा कार्यक्रम में दिए गए निर्देशों की सख्ती से पालना करनी होगी।


Share This News