ताजा खबरे
इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौला
IMG 20260112 WA0014 scaled महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जयपुर रोड स्थित कच्ची बस्ती में हरि प्यारी सेवा समिति व महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर के संयुक्त तत्वाधान में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया|
महावीर इंटरनेशनल के सचिव वीर चन्द्र कुमार राखेचा, वीर टोडर मल चोपड़ा ने बताया कि महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम  का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को उनके शारीरिक, मानसिक और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है|

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा महिलाओं का स्वास्थ्य जटिल और बहुआयामी है, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं में होने वाली अधिकतर बीमारियों का कारण अशुद्ध खान पान एवं हाईजीन है।

प्रिया भार्गव ने महिलाओं को सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया व उसके फायदे समझाये|
समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश कपूर व एडवोकेट कन्हैया लाल बोथरा ने बताया कि संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की खुराक और नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से एनीमिया को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है। जिसमे संस्थान द्वारा आगे निःशुल्क जाँच शिविर भी लगाए जाएंगे|
सभी महिलाओं को संस्थान द्वारा सैनिटरी नैपकिंस, स्वेटर व मूंगफली वितरित की गई| कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा, पूजा मोदी, दीपिका आदि का सहयोग रहा।


Share This News