ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
SAVE 20261014 194325 scaled राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार प्रातः 10.40 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यपाल श्री बागडे प्रातः 11.10 बजे राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल दोपहर 2 बजे विश्वविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेने पश्चात नाल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां से वायुमार्ग से जयपुर जाएंगे।

जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन ने बुधवार को राज्यपाल की यात्रा के मद्देनजर विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी उन्हें दिए गए दायित्वों का पूर्ण गंभीरता से निर्वहन करें। राज्यपाल के प्रस्तावित रूट में साफ-सफाई सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल पर बैठक, निकास, मिनट-टू-मिनट, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन सहित प्रत्येक बिंदु की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में संबंधित अधिकारी पूरी तैयारी से आएं।

जिला कलक्टर ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा ले लें तथा यह सुनिश्चित करें कि समस्त तैयारियां सुचारू रहें। उन्होंने कहा कि अत्यंत महत्वपूर्ण विजिट के दौरान किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्रीमती रीना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News