ताजा खबरे
इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौला
IMG 20260112 WA0021 scaled बीकानेर जिले में लगभग 40 हजार किलोग्राम खाद्य पदार्थ करवाया सीज एवं नष्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज , बीकानेर। प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत दिनांक 6 से 12 जनवरी तक जिले में नमूनीकरण एवं सीजर की कार्यवाही की गई।अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पिछले एक हफ्ते में 6 फर्मां पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाहियां की गई। यह कार्यवाहियां बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र तथा करणी औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स श्री बासुकीनाथ उद्योग, मैसर्स एमएम उद्योग, मैसर्स एसके एंटरप्राईजेज, मैसर्स अनिल ऐजेन्सी, मैसर्स बाबू फूड्स तथा मैसर्स केएस फूड्स पर की गई। कार्यवाही के दौरान उपरोक्त फर्मां से मटर दाल, तेल, मोठ दाल, मोगर दाल, रोस्टेड चना, चावल, रसगुल्ले के कुल 7 नमूने लिए गए तथा कुल लगभग 37,855 किलोग्राम खाद्य सामग्री सीज की गई। इसी प्रकार दूषित एवं पुरानी 600 किलोग्राम मोठदाल तथा 1500 किलोग्राम मोगर दाल को जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया। लिए गए नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जा चुका है तथा जांच रिर्पोट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उपरोक्त कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार तथा राकेश गोदारा द्वारा की गई।


Share This News