ताजा खबरे
पंचायत राज चुनाव-दूसरे दिन आठ अभ्यर्थियों ने भरे नौ नामांकनकोटगेट पुलिस इलाके में करीब आधा दर्जन स्पॉ सेंंटर का आकस्मिक निरीक्षणराज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षानीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलाव
IMG 20241023 101608 7 पंचायत राज चुनाव-दूसरे दिन आठ अभ्यर्थियों ने भरे नौ नामांकन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण की पांच पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए दूसरे दिन (बुधवार) बीठनोक पंचायत समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए तीन अभ्यर्थियों ने तीन तथा बीकानेर पंचायत समिति के लिए 5 अभ्यर्थियों ने 6 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। वहीं बज्जू खालसा, हदां एवं कोलायत पंचायत समिति में एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। इससे पहले मंगलवार को बीकानेर पंचायत समिति में 3 अभ्यर्थियों ने 3 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। इस प्रकार अब तक बीठनोक में तीन अभ्यर्थियों ने तीन तथा बीकानेर पंचायत समिति के लिए 8 अभ्यर्थियों नौ नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं।

द्वितीय चरण की पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्र 16 अक्टूबर (शुक्रवार) दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर (शनिवार) को प्रातः 11 बजे से की जाएगी। नाम वापसी 19 अक्टूबर (सोमवार) को दोपहर 3 बजे तक होगी।


Share This News