


Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत पीआरओ और पीओ प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 5 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने नोटिस जारी किए हैं। कार्मिकों को नोटिस प्राप्ति के तीन दिनों में अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।










उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए बुधवार को उपस्थित होने के निर्देश के बावजूद अनुपस्थित रहे कार्मिकों के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
