ताजा खबरे
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्तीसऊदी में विदेशी उड़ानें बन्द, मक्का-मदीना में फंसे राजस्थान के 5 हजार उमराह यात्री, हेल्पलाइन शुरूकोटगेट पर कांग्रेस कल शनिवार को विरोध प्रदर्शन करेगीबिजली बंद रहेगी: दीपावली रखरखाव का असरअवकाश की घोषणा: मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा अवकाशबीकानेर नगर निगम की पहली साधारण सभा ये मुद्दे छाए, हंगामे के बीच इन पर निर्णयचुनाव : भाजपा देहात ने बीकानेर पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों की घोषणाऊँटनी का दूध ‘चलती-फिरती फार्मेसी’: रेगिस्तान के डूबते जहाज पर जताई चिन्ताकॉकरोच जनता पार्टी का आज शाम दिल्ली में प्रदर्शन, निषेधाज्ञा लागूरूस में आया शक्तिशाली भूकंप, 7 की तीव्रता से धरती हिली
IMG 20241023 101608 7 स्कूलों में गुरुवार 16 अक्टूबर से बदलेगा समय Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। शिक्षा विभाग के अनुसार राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गुरुवार, 16 अक्टूबर से पढ़ाई के समय में बदलाव होगा। ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी की जगह अब शीतकालीन समय-सारिणी लागू होगी। एक पारी में संचालित होने वाले स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगे, जबकि दो पारी में संचालित होने वाले विद्यालय सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेंगे। विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 15 अक्टूबर तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी लागू रहेगी।

विभाग के अनुसार सभी सरकारी विद्यालयों में प्रार्थना सभा, कालांश और मध्यांतर का समय नई व्यवस्था के अनुरूप निर्धारित होगा।एक पारी में संचालित होने वाले विद्यालयों में सुबह 9:55 बजे सूचना घंटी बजेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से 10:25 बजे तक प्रार्थना सभा आयोजित होगी। स्कूलों में कुल आठ कालांश संचालित किए जाएंगे। दोपहर 1:05 बजे से 1:30 बजे तक मध्यांतर रहेगा, जबकि विद्यालयों की छुट्टी शाम 4 बजे होगी।दो पारी में संचालित होने वाले विद्यालयों का कुल संचालन समय सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इन विद्यालयों में दोनों पारियों में पांच-पांच घंटे पढ़ाई होगी। समय-सारिणी के अनुसार, पहली से पांचवीं तक प्रत्येक कालांश 35 मिनट का होगा, जबकि शेष कालांश 30-30 मिनट के निर्धारित किए गए हैं।विद्यालयों को दो पारी में संचालित करने के लिए संभागीय संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा की स्वीकृति आवश्यक होगी।


Share This News