ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
IMG 20260904 202825 पर्यटन : जयपुर, पुष्कर, जोधपुर और जैसलमेर घुमाएगा IRCTC, एक ही ट्रिप में खाटू श्याम के दर्शन का भी मौका Rajasthan News Portal पर्यटन, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। यदि आप राजस्थान भ्रमण एक साथ करना चाहते है तो IRCTC लेकर आया है एक खास ट्रिप। इस खास सफर को ‘रॉयल राजस्थान विद खाटू श्याम जी’ का नाम दिया है। यह पूरा टूर 7 रात और 8 दिन का होगा। इस दौरान आपको राजस्थान की संस्कृति, ऐतिहासिक किलों और वहां की विरासत को करीब से जानने का मौका मिलेगा।  जयपुर, बाबा खाटू श्याम का दरबार, पुष्कर, जोधपुर और जैसलमेर जैसी मशहूर जगहों की सैर कराई जाएगी। खास ट्रिप 24 नवंबर 2026 को शुरू होकर 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी। यानी यह पूरा टूर 7 रात और 8 दिन का होगा।

वहां रुकने के लिए शानदार होटलों की सुविधा मिलेगी। सुबह का नाश्ता और रात का खाना पैकेज में ही शामिल होगा। साइटसीन के लिए एसी गाड़ियों का इंतजाम रहेगा। पूरे सफर में आपकी मदद के लिए एक अनुभवी टूर गाइड भी साथ होगा। किराया रहेगा ये-

अकेले सफर करने वालों के लिए: 74,300 रुपये।

दो लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर: 57,800 रुपये प्रति व्यक्ति

तीन लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर: 55,100 रुपये प्रति व्यक्ति

5 से 11 साल तक के बच्चे (बेड के साथ): 48,100 रुपये

5 से 11 साल तक के बच्चे (बिना बेड के): 43,700 रुपये

2 से 5 साल के छोटे बच्चे (बिना बेड के): 27,100 रुपये।


Share This News