ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20260120 181700 राजस्थान: सड़क हादसे में 4 की मौत, 17 घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। जोधपुर जिले में आज भीषण हादसे में 4 की मौत हो गई। जैसलमेर हाईवे पर अरना-झरना के पास मंगलवार की दोपहर बस और टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अब तक 4 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं करीब 17 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इसमें कुछ की हालत बेहद गंभीर है। हादसे में एक यात्री का पांव भी कट गया। सूचना के अनुसार गुजरात नंबर की बस राजीव गांधी नगर की तरफ से आ रही थी, तभी टैंकर से टकरा गई। जानकारी के अनुसार सभी यात्री गुजरात के रमाना रुपण गांव निवासी बताए जा रहे हैं। 47 यात्रियों से भरी बस रामदेवरा से दर्शन कर वापस गुजरात लौट रही थी। घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लाया गया। पुलिस कमिश्नर सहित उच्च पुलिस अधिकारी यहां पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के चलते आरएसी का जाब्ता भी बुला लिया गया है।


Share This News