ताजा खबरे
11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसमजजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिएचुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
IMG 20241023 101608 चांदी की कीमत 3.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम व सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। देश मे आज दोनों कीमती धातुओं में उछाल देखा गया। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 3.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गईं, जबकि सोने का भाव भी 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को क्रॉस कर गया। दोनों रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई है। कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बावजूद निवेशक लगातार सोने और चांदी में पैसा लगा रहे हैं, जबकि अब ये कीमती धातु आम लोगों की पहुंच से लगातार दूर निकलती जा रहीहै । ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग की वजह से आज सोने और चांदी की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी दर्ज की गई। आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 20,400 रुपये (लगभग 7 प्रतिशत) की बंपर तेजी के साथ 3,23,000 रुपये प्रति किलो हो गया। चांदी के अलावा, मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 5100 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि, सोमवार को ये 1900 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को, चांदी की कीमतें 10,000 रुपये की तेजी के साथ 3,02,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।


Share This News