ताजा खबरे
जजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिएचुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’
IMG 20241023 101608 घने कोहरे में बस व पिकअप में भिड़ंत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में बज्जू के पास श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बस और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। बीठनोक-गड़ियाला मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में पिकअप वाहन बस के नीचे फंस गया, जिससे उसका चालक एक घंटे तक फंसा रहा। उसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे मेड़ी का मगरा से बीकानेर जा रही बस मोटासर गांव के पास पहुंची थी। बीठनोक की तरफ से आ रही कीटनाशक से भरी एक पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। घने कोहरे के कारण दोनों वाहन चालक एक-दूसरे को देख नहीं पाए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह बस के नीचे चला गया, जिससे चालक बाहर नहीं निकल पा रहा था। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। जेसीबी मशीन की मदद से बस को उठाकर पीछे किया गया, तब जाकर पिकअप के चालक को बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को गोविंदसर सरपंच प्रतिनिधि ने चिकित्सालय पहुंचाया। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।


Share This News