ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230227 191915 3 नहरबंदी को लेकर आई यह खबर, इस दिनांक से छोड़ा जाएगा पानी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने रविवार को इंदिरा गांधी नहरबंदी के दौरान पेयजल स्थिति की समीक्षा हेतु जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ जयपुर में संयुक्त बैठक की।
मुख्य अभियंता (नोर्थ) जल संसाधन विभाग, हनुमानगढ़ पंजाब सरकार द्वारा आश्वस्त किया गया कि 30 मई की शाम को हरिके बैराज से इंदिरा गांधी नहर में जल प्रवाहित किया जाएगा एवं पेयजल की प्राथमिकता के आधार पर सभी प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व निश्चित दिनांक तक इंदिरा गांधी नहर को पानी पंहुचाया जायेगा।
मुख्य अभियंता (परियोजना) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जोधपुर द्वारा अवगत करवाया गया कि इंदिरा गांधी नहर पर आधारित समस्त 10 जिलों के 49 शहर एवं 8 हजार 294 गांवों की लगभग 1.80 करोड़ आबादी के लिए वर्तमान में उपलब्ध जल से सुचारु जलापूर्ति संधारित की जा रही है एवं नहरबंदी की समाप्ति तक यह व्यवस्था सुचारु बनायी रखी जायेगी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जल संसाधन विभाग, पंजाब सरकार से भी नियमित समन्वय स्थापित कर समयबद्ध रूप से इंदिरा गांधी नहर में जल प्रवाह प्रारंभ करवाए। स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी इस दौरान सुचारु पेयजल व्यवस्था बनाये रखने में पूर्ण सजगता बरतें एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था एवं असंतोष उत्पन्न नहीं होने दें।


Share This News