ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 6 आरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के कमल सोनी की संदिग्ध मौत के बाद गुरुवार को मोर्चरी पर धरना प्रदर्शन किया गया था। एडिशनल एसपी आकांक्षा चौधरी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी एवं निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने पर धरना उठाया गया तथा पोस्टमार्टम के बाद शाम को कमल सोनी का अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में जेएनवी थाने में मृतक कमल सोनी के पुत्र अजय सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके पिता 7 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे घर से जरुरी काम के लिए स्कूटी पर गए थे तथा दोपहर खाने के समय तक वापस नहीं आए तो उन्हें फोन किया और उन्होंने कहा कि अभी मैं कैलाश सोनी पुत्र इंद्रचंद सोनी बी सेठिया गली निवासी के पास हिसाब करने आया हुआ हंू और एक डेढ़ घंटे में उनसे पेमेंट लेकर आ रहा हंू और शाम को 4 बजे घर आकर खाना खा लूंगा। अजय सोनी ने बताया कि शाम 6-7 बजे तक नहीं आए और मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा देर रात करीब 10 बजे खिदमतगार सोसायटी द्वारा जानकारी मिली की उसके पिता की लाश जोड़बीड़ क्षेत्र में पटरियों के पास से मिली है और बाद में उन्हें ट्रोमा सेंटर ले जाया गया।

जेएनवी थाने में में आरोपी कैलाश सोनी से तंग व परेशान होकर कमल सोनी द्वारा आत्महत्या करने का मामला दर्ज करवाया गया है। एफआईआर में यह भी बताया गया है कि आरोपी कैलाश सोनी द्वारा जयरामसा पीर नामक सोसायटी बनाकर समाज के लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी की गई है। अब पुलिस जांच में ही पता चलेगा कि मृतक जो कि आरोपी के पास बी सेठिया गली गया था वह जोड़बीड़ क्षेत्र कैसे पहुंचा और और संदिग्ध मौत के कारण क्या रहे ?


Share This News