ताजा खबरे
IMG 20261009 161900 आक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज गुस्साए पार्षदों ने नगर निगम में आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाल विरोध जताया। शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर आक्रोशित पार्षदों ने बीकानेर नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ के कक्ष के आगे कचरा डाल दिया। इस बीच पार्षदों की पुलिस से भी तनातनी हुई।
आक्रोशित पार्षदों और प्रतिनिधियों ने निगम में कचरा फैला दिया। इस दौरान पार्षद धर्मवीर नाहटा, नंदलाल जावा, जावेद, नवलकिशोर पुरोहित, ओमप्रकाश लोहिया, दुर्गादास छंगाणी, हेमंत कातेला, पारस मारू आदि मौजूद रहे।


Share This News