

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा शुक्रवार को महाजन में बड़ी कार्यवाही की गई। दल द्वारा महाजन भारत गैस ग्रामीण वितरक, महाजन के गैस एजेंसी की जांच की गई। भंडारण संबंधित अनियमितता पाए जाने पर मौके पर 87 भरे हुए वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। जांच दल ने उपभोक्ताओं से संपर्क कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।










जांच में शामिल अधिकारी श्री विनय कुमार शर्मा, उपायुक्त (प्रथम), खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, श्री खान मोहम्मद खां, प्रवर्तन अधिकारी और श्री मनीष अवस्थी, प्रवर्तन अधिकारी, श्री दीपक पूनियां निरीक्षक,विधिक माप विज्ञान उपस्थित रहे।
