ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
news sekhawat fd 1024x681 1 स्वच्छता सेनानी सम्मान का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में शनिवार शाम को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में भाजपा नेता डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन के उपलक्ष में स्वच्छता सेनानियों के सम्मान समारोह तथा समरसता भोज का आयोजन किया गया ।समारोह के आरंभ में ऐसे 25 सफाई कर्मचारियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया जिन्होंने अपने जीवन भर स्वच्छता के श्रम साध्य कर्म को मानव सेवा का रूप माना । स्वच्छता सेनानियों का सम्मान करते हुए भावुक हुए शेखावत ने कहा कि समाज को गंदगी से मुक्त करने वाले सेनानियों का सम्मान कर हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है । उन्होंने सभी सेनानियों के चरण स्पर्श कर उनका सम्मान किया । समारोह के बाद समरसता भोज का आयोजन हुआ जिसमें नगर के सभी जाति वर्गों और समुदायों के हजारों लोगों ने एकसाथ सहभोज किया । इस मौके पर सभी राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों में काम करने वाले प्रमुख लोग मौजूद रहे ।
कार्यक्रम में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई , पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल , बार कौंसिल के सदस्य नवरंग चौधरी , कुलदीप शर्मा , बार संघ अध्यक्ष बिहारीसिंह राठौड़ , डॉ वासुदेव चावला , विजय आचार्य , सत्यप्रकाश आचार्य , युधिष्टिर सिंह भाटी, रामगोपाल सुथार , नारायण चौपड़ा , रमजान मुगल , शशिकांत शर्मा , बाबूलाल मोहता , भंवर पुरोहित , शिवलाल तेजी , सोहनलाल चांवरिया , गुलाम मुस्तफा , छैलूसिंह शेखावत , महावीर चारण , किशन गोदारा , पीएस वोहरा , भंवर दास स्वामी , रमजान चौपदार, शिवलाल गोदारा , रामनिवास कूकना , महिपाल सारस्वत सहित बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे ।


Share This News