

Thar पोस्ट। कल 11 अक्टूबर 2026 से शारदीय नवरात्रा की शुरुआत हो रही है। कल आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। कल प्रतिपदा तिथि रात 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। कल रात 9 बजकर 6 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही कल 11 अक्टूबर को रात 10 बजकर 33 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। बीकानेर के देशनोक में मा करणी माता का मेला भरेगा। शुभ मुहूर्त ये रहेगा।










- ब्रह्म मुहूर्त- 04:40 ए एम से 05:30 ए एम
- प्रातः सन्ध्या- 05:05 ए एम से 06:19 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:31 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:04 पी एम से 02:50 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 05:56 पी एम से 06:21 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या- 05:56 पी एम से 07:10 पी एम
- अमृत काल- 03:55 पी एम से 05:34 पी एम
- निशिता मुहूर्त-11:43 पी एम से 12:33 ए एम, अक्टूबर 12
कल से शारदीय नवरात्र की शुरुआत है। इन नौ में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ शक्ति स्वरूपों की पूजा की जायेगी। आश्विन में शरद ऋतु की शुरुआत होने लगती है, इसलिए इस महीने के नवरात्र को शारदीय नवरात्र के नाम से जाना जाता है। ये नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र 19 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्र के पहले दिन देवी मां के निमित्त कलश स्थापना की जाती है।
