ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
SAVE 20261010 180020 scaled मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सदस्य इकाई का सम्मान पूरे जिला उद्योग संघ का सम्मान :- पचीसिया
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि भारतीय कृषि निर्यात क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले मारुति उद्योग नोखा के राजेश झंवर ने एक बार फिर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है ।

कंपनी को भारत से ग्राउंडनट इन-शेल (छिलके सहित मूंगफली) के सर्वाधिक निर्यात के लिए इंडियन ऑयलसीड्स एंड प्रोड्यूस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (IOPEPC) द्वारा लगातार पाँचवीं बार प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है । यह सम्मान 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक थाईलैंड के खाओ लाक स्थित मैरियट रिसॉर्ट में आयोजित IGOC 2026 के अवसर पर प्रदान किया गया । इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के निर्यातक, कृषि व्यापार प्रतिनिधि और उद्योग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं । मारुती उद्योग के निदेशक एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के कार्यकारिणी सदस्य राजेश झंवर ने बताया कि यह सम्मान हमारे सभी किसानों, कर्मचारियों, व्यावसायिक सहयोगियों और शुभचिंतकों के अथक प्रयासों का परिणाम है ।

हमारी प्राथमिकता हमेशा उच्च गुणवत्ता वाले भारतीय कृषि उत्पादों को विश्व बाजार में पहुँचाना और देश की साख को ऊँचा उठाना रही है । मारुती उद्योग मोहनलाल सत्यनारायण झंवर, नोखा ग्रुप से संबद्ध है । हमारे इसी समूह की अन्य इकाइयाँ बालाजी उद्योग तथा मुरली फ्लोर मिल्स भी स्थानीय कृषि उत्पादों का निर्यात कर रही हैं । इन इकाइयों के निरंतर प्रयासों से नोखा, बीकानेर क्षेत्र को कृषि और कृषि-आधारित उद्योगों के क्षेत्र में नई पहचान प्राप्त हो रही है । गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, पारदर्शी व्यापार नीति और किसानों के साथ मजबूत संबंधों के चलते आज हमारा मोहनलाल सत्यनारायण झंवर, नोखा ग्रुप अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक विश्वसनीय नाम बन चुका है । लगातार पाँचवीं बार यह सम्मान प्राप्त करना मारुति उद्योग की निरंतर उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ मजबूत व्यावसायिक संबंधों का प्रमाण है ।


Share This News