

Thar पोस्ट। राजस्थान में आधा दर्जन जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11, 12 व 13 को मौसम पलटेगा। कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं बारिश भी होगी। इसके बाद 13 अक्टूबर से ही एक कमजोर सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं और चूरू में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बीते दिन शनिवार को राजस्थान के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। उदयपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।










