

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर आजादी से पूर्व सन 1944 क़े शारदीय नवरात्रा में रघुनाथसर कुआ क़े निकट एक कोटडी में स्व. रिखबदास जोशी (भाईया महाराज ) क़े सान्निध्य में शुरु हुआ अखंड हरि कीर्तन अनवरत 82 वे साल भी जारी है l अखंड हरि कीर्तन क़े अध्यक्ष पूनमचंद व्यास ने बताया 1944 से शुरु हुआ यह कीर्तन 12 साल तक भाईया महाराज क़े सान्निध्य में रघुनाथसर कुआ पर शारदीय नवरात्रा में रघुनाथसर कुआ पर जारी रहा त्तपश्चात् भाईया महाराज क़े दोहिते सत्यनारायण व्यास (मुनीम जी ) ने भक्तिमय इस परम्परा को गोकुल सर्कल स्थित मुनीम जी की कोटडी में जारी रखा जो अनवरत 70 साल से जारी है l अखंड हरि कीर्तन क़े प्रवक्ता राजकुमार व्यास ने बताया भाईया महाराज द्वारा भक्तिमय जगाई गईं अखंड हरि कीर्तन की इस परम्परा को छठी पीढ़ी भी निर्वहन क़र रही है l अखंड हरि कीर्तन क़े सचिव खुशाल व्यास ने बताया 11 अक्टूबर को 3.15 pm पर विधि विधान से पूजन क़े साथ कीर्तन की शुरुआत होंगी जो अनवरत रात दिन 19 अक्टूबर तक जारी रहेगी l साथ ही इच्छुक भक्तो से निवेदन कि अपनी इच्छानुसार कीर्तन करने का समय समिति क़े पदाधिकारियों को नोट करवा दें l











