ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 1 पाकिस्तानी विक्षोभ से बीकानेर सहित इन जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सरहदें तो केवल इंसानों के लिए है पक्षी, बारिश तूफान को कौन रोके। पड़ोसी देश पाकिस्तान पर बने विक्षोभ के चलते बीकानेर सहित अनेक जिलों में मौसम बिगड़ गया है। ताजा खबर है कि भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम केंद्र की माने तो नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 और 29 मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में दोपहर बाद तीव्र मेघगर्जन, तेज अंधड़, तेज बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान बारिश और हवा तूफान का शक्ल ले सकती है। इस दौरान हवा का 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलने की संभावना है। मौसम केंद्र ने 31 मई तक मौसम की जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश में 28 और 29 मई को ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसके साथ ही 30 और 31 मई को येल्लो जारी किया है। विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया है कि 28 मई को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है।


Share This News